झुंझुनू
1 मई को मनाएंगे बुद्ध विहार जय पहाड़ी में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव सुबह 8:00 बजे निकलेगी प्रभात फेरी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के बुद्ध विहार धम्मस्थली जय पहाड़ी में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुद्ध विहार जय पहाड़ी के ट्रस्टी एवं सचिव बलवीर सिंह काला ने बताया कि 1 मई को भंते विनयपाल के सानिध्य में प्रातः 8:00 बजे जय पहाड़ी के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 9:00 से बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आगाज किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएफएस सुरेश आबूसरिया रहेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि इंजीनियर गोपीचंद करोल, विजय गोपाल, डॉ मधु तंवर, मोतीलाल डिग्रीवाल, एडवोकेट ओमप्रकाश माहिच, मंजू महरानियां, डॉ अशोक गर्वा, इंजीनियर मालीराम आदि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश कुमार चोपड़ा करेंगे।



