
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मदनपुर और थाना तालबेहट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के क्रम में थाना मदनपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें मुलायम सिंह पुत्र सन्तू निवासी ग्राम मदनपुर तथा कपूर सिंह पुत्र नवल सिंह निवासी ग्राम पहाड़ी कला शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में वारंट जारी थे। वहीं थाना तालबेहट पुलिस ने एक अन्य वारंटी अभियुक्त भागीरथ निवासी ग्राम खांदी मजरा दरदरी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को नियमानुसार संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना तालबेहट मनोज मिश्रा एवं थानाध्यक्ष मदनपुर राजपाल सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



