दुमका

NEET (UG)-2026 को लेकर दुमका में तैयारी तेज, उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Preparations for NEET (UG)-2026 intensify in Dumka, Deputy Commissioner inspects exam centres

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था का जायजा लिया। जिले में इस परीक्षा के लिए दो केंद्र—सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, दुमका एवं डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका—निर्धारित किए गए हैं।
उपायुक्त ने परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को परीक्षा पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। सभी केंद्र अधीक्षकों को समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button