Uncategorized

सीएचसी लोनी में LHV श्रीमती चंद्रकांता को सम्मानपूर्वक विदाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में आज लेडी हेल्थ विजिटर (LHV) श्रीमती चंद्रकांता को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती चंद्रकांता को उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और प्रशासनिक क्षमता के लिए याद किया गया। उन्होंने अपने सेवाकाल की यात्रा को साझा करते हुए बताया कि एएनएम से लेकर एलएचवी बनने तक का उनका सफर सीख और अनुभवों से भरपूर रहा। उन्होंने विभाग से मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया।
अपने लंबे सरकारी सेवाकाल को याद करते हुए उन्होंने इसे प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।
विदाई समारोह में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने श्रीमती चंद्रकांता के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया। केंद्र के अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उनके उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना की।
समारोह के अंत में विभाग की ओर से उन्हें फूलमाला, शॉल, फ्लावर पॉट और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. अजीत चौधरी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button