बरेली
बरेली के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ होने की कामना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वास्थ्य में बेहतरी देखने को मिली है, किंतु अभी भी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
उक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने ईश्वर से उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए बताया कि बेहोशी की हालत में कल शाम उन्हें अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। जहां प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम पाया गया, उनका उपचार विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम की निगरानी में चल रहा है, उपचार में उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित किया गया है और उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, किंतु अस्पताल में भर्ती है। हम सब पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने ईश्वर से कामना करते हैं ।


