रामपुर शाहबाद
शहर के बिलारी बस स्टैंड के निकट एक मारुति वैन में गैस डालते समय लगी आग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शहर के बिलारी बस स्टैंड के निकट एक मारुति वैन में गैस डालते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और वैन आग का गोला बन गई। वैन से आग की लपटे उठने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक आग से मारुति वैन पूरी तरह जल चुकी थी, गनीमत रही कि वैन में कोई बैठा नहीं था वरना कोई अनहोनी हो सकती थी। रविवार को शाहबाद के मोहल्ला हकीमान में बिलारी बस स्टैंड के पास गैस डालते समय मारुति वैन में आग लग गई। आग लगते ही मारुति वैन से लपटे उठना शुरू हो गई। आग की लपटे उठती देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली से निरीक्षक जयप्रकाश सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उधर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।


