खैरथल
ग्राम रथ अभियान से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीरका में रविवार को एलईडी मोबाइल वैन पहुंची। वैन के गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और योजनाओं से संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं सहित अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण प्रयासों से क्षेत्र को नई गति मिल रही है।
उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाकर पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभान्वित करना है। एलईडी मोबाइल वैन व विभिन्न विभाग के अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत की गई, जिससे ग्रामीणों में जागरूकता में वृद्धि हुई।
दौरान नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष मनोज मित्तल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
4 मई को ग्राम रथों का रहेगा यह रूट
जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रानोठ, बडली, रूंध, नारेडी, एवं ततारपुर गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही ततारपुर में संध्या चौपाल आयोजित होगी, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा, फतियाबाद, गुरगचगा,बघेरी खुर्द एवं शाहपुर गांवों में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा शाहपुर में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के सलारपुर भामडाका, बुबकाहेडा, खिदरपुर, एवं रभाना गांवों में भी ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा रभाना में संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।



