बहराइच

महसी में जनगणना प्रशिक्षण का चतुर्थ चरण सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महसी बहराइच। तहसील महसी क्षेत्र के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा में जनगणना कार्य को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला स्तरीय अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारी महसी जगन्नाथ यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमे जनगणना कार्य से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जनगणना के माध्यम से एक नए भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य शासन की प्राथमिकता में है और इसके लिए आधुनिक डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित सभी पहलुओं जैसे परिवार, भवन, एवं जनगणना प्रक्रियाओंपर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों को ऐप के माध्यम से डेटा संकलन की प्रक्रिया समझाई गई और उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर ट्रेनर मारुत नन्दन अवस्थी सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। अंत में मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र शुक्ला द्वारा सभी को सेवाभाव की शपथ ग्रहण कराकर चतुर्थ बैच का समापन किया गया। सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई जानकारी का उपयोग करते हुए जनगणना कार्य को सफल बनाएं। इस अवसर पर दीपक कुमार, आशीष कुमार, अभिनव कुमार, रमेश कुमार व रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button