बाइक पर भाई के साथ जा रही युवती से युवकों ने करी छेड़छाड़…
लड़की के भाई और युवकों में हुई जमकर मारपीट...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
युवती का आरोप – स्कूटी सवार तीनों मुस्लिम युवकों ने मेरे साथ की छेड़छाड़ , अभद्रता…
एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया…
हापुड (यूपी) – उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद उसके भाई ने तीन मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की वीडियो सामने आई है । पॉश एरिया रेलवे रोड पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और हिंसक झड़प की वीडियो अब वायरल हो रही है ।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे रोड पर केल देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो गई जिसके कारण काफी समय तक पॉश एरिया रेलवे रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया । बताया जा रहा है कि एक युवती अपने भाई के साथ बाइक पर रेलवे रोड पर जा रही थी जबकि वहीं एक स्कूटी पर तीन मुस्लिम युवक भी जा रहे थे । इसी बीच उन आरोपी युवकों ने अश्लील कमेंट करते हुए पीछे से भाई-बहन की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद युवती ने इस बात को लेकर हंगामा कर दिया और फिर कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और हिंसक झड़प हो गई । घटना के दौरान जब भाई ने आरोपियों का कड़ा विरोध किया तो तीनों मुस्लिम युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । इसके बाद माहौल गरमा गया और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर बाइक सवार तीनों मनचलों को पब्लिक ने जमकर पीटा । वहां से गुजर रहे लोग मारपीट की वीडियो बनाने लगे । घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग आरोपियों की धुनाई करते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची हापुड नगर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है ।
सी ओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि , घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी अयान पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला भण्डापट्टी को हिरासत में ले लिया है तो वहीं उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए हैं । हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर युवती को छेड़ने को लेकर हुई हाथापाई प्रकरण में जांच की गई तो पाया कि एक पक्ष के द्वारा मोटर साइकिल को मोड़ते समय दूसरे पक्ष द्वारा पीछे से स्कूटी चालक द्वारा हल्की टक्कर लग जाने से दोनो पक्षो में मारपीट व गाली गलौच हुई है । इसमें अयान पुत्र शमशाद निवासी मौ० भण्डापट्टी थाना हापुड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । अन्य दो व्यक्ति की जानकारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



