नोएडा

यूपी पुलिस के जांबाज अफसर 1995 बैच के आईपीएस ऑफिसर 

आलोक कुमार सिंह के आज अपर पुलिस महानिदेशक से पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नोएडा : आलोक कुमार सिंह सर एक ऐसे अफसर है। जिन्होंने जब से खाकी पहनी तो कभी पीछे नहीं मुड़े।न ही कभी किसी से झुके। जहां भी नियुक्ति रही अपराधी कांपते रहे माफिया बिलों में घुसे रहे खाकी का ऐसा इकबाल कि अपराधियों को केवल नाम सुनकर ही बुखार आ जाता था। सर का एक ही उसूल रहा कि दायित्व से सौदा नहीं उत्तर दायित्व से पलायन नहीं। सोनभद्र में जब एसपी बना कर भेजे गए तो पूरा जिला लाल आतंक के साए में जी रहा था शाम को 5:00 बजे के बाद पुलिस थाने से बाहर जाने की हिम्मत नहीं कर पाती थी। सोनभद्र कोयला पत्थर के अलावा बारूद की बू के लिए पूरे प्रदेश में कुख्यात था पर सर के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सलियों के घर में जाकर उनको ललकारते हुए घेराबंदी की उनके हथियार अपने आप झुक गए नक्सलियों की कमर ऐसे तोड़ी कि वह आज तक खड़े नहीं हो सके और सोनभद्र जिला केवल कागजों पर ही नक्सल प्रभावित रह गया। यूपी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू हुआ और यूपी का पहला कमिश्नरेट नोएडा के पहले पुलिस आयुक्त आईपीएस श्री आलोक सिंह सर ने कार्यभार संभाला और इस समय कोविड जैसी भयंकर महामारी दिल्ली बार्डर पर घर जाने को बेताब भूख से बिलखते लाखों मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचने की व्यवस्था की तथा उनको भोजन पानी की व्यवस्था करके आमजन में पुलिस की नीति व नियत ही बदल दी। पुलिस को दिन-रात कोसने वाले जिनके सीने में पुलिस के प्रति नफरत भरी हुई थी वह भी कोविड में पुलिस की तारीफ करते हुए उसके कसीदे पढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे। जिस नोएडा में उद्योगपति निवेश करने से उद्योग लगाने से डरते थे वही नोएडा आज निवेश का हब बन गया है सड़कें सुरक्षित है व्यापारी भय मुक्त हैं और विदेशी निवेशक भी नोएडा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि वहां सुरक्षा का ऐसा साम्राज्य विकसित हुआ जो आज तक यूपी के विकास की गंगा का उद्गम स्थल बन गया है
पुलिस कमिश्नरेट नोएडा से स्थानांतरण के उपरांत उत्तर प्रदेश के सबसे चुनौतीपूर्ण कानपुर पुलिस जोन के एडीजी की कमान सम्हाली और कानपुर देहात औरैया इटावा फर्रुखाबाद में फैले विशाल शिक्षा माफिया द्वारा सरकारी जमीनों पर बनवाए गए स्कूल कॉलेज ध्वस्त किए गए खनन माफिया सिंडिकेट के जेसीबी पोकलैंड डंपर सीज कर दिए गए राजनीतिक चंदा सट्टे का पैसा व खनन की खानो का अबैध धन की चैन ऐसे तोड़ी कि माफिया सट्टेबाजों के सिंडिकेट के आका फड़फड़ाते ही रह गये।
सर के डी जी बनने पर प्रदेश के सभी शांतिप्रिय नागरिक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं सर को इस नए दायित्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button