भरत पुर

गांव बारौली में तेज आंधी का कहर, कई मकान धराशाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बारौली में रविवार रात्रि अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी ने भारी तबाही मचा दी। आंधी इतनी तेज थी कि लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
तेज हवाओं के चलते कई पक्के मकान धराशाई हो गए। जानकारी के अनुसार अतर सिंह पुत्र सोहनलाल (जाटव), रामरूप गुर्जर, जगदीश पुत्र सूसरिया (जाटव) तथा विशम्बर जाति माली के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा तूफानी पुत्र झम्मन जाति जाटव,भूपेंद्र पुत्र राम किशोर जाति जाटव,प्रकाश पुत्र हरचंदी जाति जाटव,कन्हैया पुत्र तेजी,बच्चू पुत्र तेजी जाति जाटव एवं बाबू जाति मीणा के घरों के टीन शेड और छप्पर उड़ गए, जिससे घरेलू सामान भी बिखर गया और काफी नुकसान हुआ।
आंधी के कारण कई मकानों की दीवारें गिरने से कुछ लोग घायल हो गए, वहीं पशुओं को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आंधी के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई, जिससे अंधेरा छा गया। वहीं पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button