
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में प्रचंड विजय के बाद जनपद अमरोहा में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था, जो समय के साथ एक विशाल उत्सव में बदल गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और “विकास की जीत, विश्वास की जीत – भाजपा फिर से विजयी”
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और इस जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही विकासोन्मुख नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता का परिणाम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और पार्टी की मजबूत संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण है।
जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी एवं हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश के विकास, सुशासन और पारदर्शिता की नीतियों की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं।
कार्यक्रम में धनौरा विधायक राजीव तरारा, अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लों, गजरौला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, अमरोहा नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन, जिला महामंत्री राजीव चौहान, प्रेम सिंह सैनी, चौधरी भूपसिंह बेनीवाल, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, अभिनव कौशिक, हिमांशु त्यागी, ईश्वर चंद्र गुर्जर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




