बरेली

बाइक सवारों ने लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे

14 आरोपियों पर रिपोर्ट, छह हिरासत में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। कैंट सदर इलाके में बीते दिवस दोपहर 12:15 बजे क्रिकेट खेलकर बाइक से लौट रहे लड़कों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो दो लड़कों ने अभद्रता और हाथापाई कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद 14 लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अली और देवू यादव सहित छह को हिरासत में ले लिया है। इनमें कई नाबालिग भी हैं।
दुकानदार से की हाथापाई 
शिकायतकर्ता विकास ने कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर को बताया कि वह साईं कंप्यूटर पर ऑनलाइन काम कराने के लिए खड़े थे, तभी मदारी की पुलिया की तरफ से चार बाइकों पर 10 लड़के क्रिकेट बैट लिए आते दिखे। ये लोग गली से गुजरते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे। कुछ लड़के कह रहे थे कि हमारा नेता कैसा हो, कासिफ भाई जैसा हो। विकास ने रोका तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इमरान और कासिफ ने विकास के साथ अभद्रता और हाथापाई की।
थाने के पास रहने वाला कासिफ पूर्व पार्षद तहसीन का बेटा है और मौलाना तौकीर रजा की पार्टी आईएमसी से जुड़ा है। वह कैंट थाने की पीस कमेटी का पदाधिकारी भी बताया जा रहा है।
घटना सीसीटीवी में कैद 
सूचना पर पहुंचे कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने मौके के सीसी फुटेज चेक किए तो आरोपों की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सांप्रदायिकता फैलाने, माहौल खराब करने और हमले की कोशिश के आरोप में इमरान और कासिफ सहित 14 लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दरोगा विजयपाल सिंह को जांच सौंपी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button