रामपुर शाहबाद

हाथापाई,विक्रेता की पत्नी का बैनामा रुकवाने को लेकर हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला फर्राशान एसडीएम कॉलोनी निवासी वीरो देवी ने हकीमान निवासी मुनेश गुप्ता से मकान खरीदा था। सोमवार को बैनामे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए दोनों पक्ष तहसील शाहबाद पहुंचे। यहां अधिवक्ता सतेंद्र यादव अपने चैम्बर में बैनामे की ड्राफ्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुनेश गुप्ता की पत्नी अलका, बेटियां प्रियांशी, अल्पीका और प्रियल वहां पहुंच गईं। आरोप है कि चारों ने बैनामा रुकवाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। बताया जाता है कि कुछ देर बाद जब दोबारा बैनामे की प्रक्रिया शुरू हुई तो चारों मां-बेटियां फिर अधिवक्ता के चैम्बर पर पहुंच गईं और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उन्होंने अधिवक्ता सतेंद्र यादव के साथ मारपीट कर दी। घटना से तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल अधिवक्ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button