विश्वनाथ में भाजपा का परचम लहराया
तीनों विधानसभा विश्वनाथ, बिहाली और गोहपुर में भाजपा ने विरोधी को बुरी तरह से हराया

विश्वनाथ भाजपा का प्रत्याशी पल्लव लोचन दास ने 25,770 मतों से जीत
बिहाली भाजपा के प्रत्याशी मुनींद्र दास ने 60,703 मतों से जीत
गोहपुर के भाजपा प्रत्याशी उत्पल बोरा ने 52,722 मतों से जीत दर्ज
विश्वनाथ,असम : राज्य के 126 विधानसभा चुनाव में विश्वनाथ जिला निर्वाचन अंतर्गत 70 विश्वनाथ ,71 बिहाली विधानसभा और 72 गोहपुर विधानसभा चुनाव के आज मतगणना में जिले के भाजपा के प्रत्याशी ने अपने विपक्षी कांग्रेस तथा विरोधी उम्मीदवार को बुरी तरह से परास्त किया।धारावाहिक रूप से विश्वनाथ जिला भाजपा ने तीनों सीटों पर फिर से कब्जा किया। विश्वनाथ विधानसभा चुनाव में भाजपा तथा कांग्रेस के प्रत्याशी जयंत बोरा के बीच सीधे कांटे की टक्कर थी। जिसपर भाजपा ने जीत हासिल की ।निर्वाचन आयोग के तथ्य के अनुसार 70 विश्वनाथ विधानसभा चुनाव के सभी 17वें और अंतिम राउंड के बाद कुल प्राप्त वोट में विजयी भाजपा प्रत्याशी पल्लव लोचन दास को 84,862 मत, कांग्रेस प्रत्याशी जयंत बोरा को 59,092 , झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी तेहरु गौर को 12501 मत , आप प्रत्याशी अनंत गोगोई 14 71 मत , गण सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी साहिदुल आलम को 1153 मत और नोटा को 1855 मत प्राप्त हुई।71बिहाली विधानसभा चुनाव गिनती में कुल प्राप्त वोट में भाजपा के विजयी प्रत्याशी मुनींद्र दास उर्फ बाप्ति को 87224, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट – लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सरकार को 26,521 मत, निर्दलीय अजय कुमार सिन्हा को 13,294 मत ,गण सुरक्षा पार्टी के प्रणवप्राण रविदास को 1999 और नोटा ( किसी को नहीं) को 3397 मत प्राप्त हुए।
इसके अलावा इधर 72 गोहपुर विधानसभा चुनाव में गिनती में कुल प्राप्त वोट में भाजपा विजयी प्रत्याशी उत्पल बोरा को 96,582 मत, कांग्रेस के प्रत्याशी शंकर ज्योति कुटुम को 43,860 मत , यूपीपीएल के प्रत्याशी नित्यानंद बसुमतारी को 3204 मत , निर्दलीय प्रत्याशी हिमंत विजय महंत को 1435 मत और नोटा को 1873 वोट मिले। जिले के इन तीन सीटों पर विजय के बाद कार्यकर्ताओं और जनता में खुशी का लहर है। सभी ढोल नगाड़े नाचते गाते होली खेलते नजर आए। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में तीनों सीटों पर प्रथम राउंड से लेकर 17 वें राउंड तक बढ़त बनाते हुए ज़िले में हैट्रिक जीत की।




