खैरथल

जटियाना गांव में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जटियाना में मंगलवार को एलईडी मोबाइल वैन पहुंची। वैन के गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और योजनाओं से संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना।
इस दौरान किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं। उन्होंने बताया कि ग्राम रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचारपूर्ण अभियानों से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ रही है और लोगों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई प्रेरणा मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पहले कई योजनाओं की जानकारी नहीं थी, लेकिन इस पहल से अब वे विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पा रहे हैं और योजनाओं से जुड़ने के प्रति उत्साहित हैं।
6 मई को ग्राम रथों का रहेगा यह रूट
  जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगली ओझा, रसगण, पेहल, कृष्ण नगर एवं उलाहेड़ी गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही उलाहेड़ी में संध्या चौपाल आयोजित होगी, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पाटन अहीर, पालपुर, तिगांवा, गुणसार एवं इकरोटियां गांवों में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा इकरोटियां में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के नाखनोल, मायापुर, मिलकपुर तुर्क, ग्वालदा एवं इन्दौर गांवों में भी ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा इन्दौर में संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button