बालाघाट

बालाघाट में सख्ती

कलेक्टर के निर्देश पर तीन अधिकारियों का वेतन रोका*

तीन अधिकारियों का वेतन अनुमोदन उपरान्त ही जारी करने का निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बालाघाट कलेक्टर के निर्देश पर जिला कोषालय अधिकारी बालाघाट द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसमें जिले के तीन अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन को बिना अनुमोदन जारी न करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों का वेतन अब प्रत्येक माह कलेक्टर महोदय के अनुमोदन के पश्चात ही आहरित किया जाएगा।
 इन अधिकारियों पर कार्रवाई
आदेश में जिन पदों को शामिल किया गया है, वे हैं:
कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
उपसंचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास
जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र बालाघाट l
कार्रवाई का कारण
सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों द्वारा शासकीय कार्यों में लगातार अरुचि, कार्यालयीन एवं समीक्षा बैठकों में संतोषजनक जवाब न देना, और कार्यप्रणाली में लापरवाही मुख्य कारण बताए गए हैं।
 बैठक में उठा मुद्दा
दिनांक 23 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक में भी इस विषय पर गंभीर चर्चा हुई।
बैठक में जिला परियोजना समन्वयक घनश्याम प्रसाद बर्मन लगभग 2 घंटे देरी से पहुंचे, जिस पर आपत्ति जताई गई।
साथ ही, विधायक प्रतिनिधि जीतू राजपूत द्वारा ओलिंपियाड गतिविधि में प्रयुक्त वाहन के एजेंडे पर पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया गया। इस पर बैठक में अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया।
आगे की प्रक्रिया
इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए, जिला कोषालय अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है कि संबंधित अधिकारियों का वेतन अब कलेक्टर के मासिक अनुमोदन के बाद ही जारी किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button