राजस्थान

लाखनी गांव में रक्तदान शिविर व निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का हुआ आयोजन।

109 यूनिट रक्त हुआ संग्रहण धायल अस्पताल रींगस की टीम ने दी सेवाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

रींगस। ग्राम पंचायत लाखनी में डायमंड गुरु जैसाराम लोहमरोड़ की पांचवीं पुण्यतिथि पर अम्बेडकर भवन में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ग्रामवासियों सहित क्षेत्र के सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शिविर में रक्तदाताओं ने कुल 109 रक्त यूनिट का योगदान किया गया। निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में धायल हॉस्पिटल हार्ट एवं न्यूरो ट्रोमा सेंटर रींगस के निदेशक डॉ एच.एस. धायल, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा कुमावत, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र आलोरिया , सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र बुटोलिया सहित सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय जयपुर से नेचुरोपैथी सुजोक थैरेपिस्ट डॉ रीना बरवड़ ने अपनी सेवाएं दी। जिसमें 65 से ज्यादा महिला एवं पुरुषों ने शिविर का निःशुल्क लाभ उठाया। शिविर में निःशुल्क ब्लड-शुगर जाँच, ईसीजी, एवं बीएमआई, जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। कार्यकम की विधिवत शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर खंडेला विधायक सुभाष मील द्वारा की गई, साथ ही उन्होंने आमजन से इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हरीश काजला, प्रशासक महेश बाजिया, जगनसिंह बाजिया , गैलेक्सी डायरेक्टर, सुनील , सीसीए टीम , आस्था कोचिंग टीम , गुरुकृपा शिक्षण संस्थान टीम सहित सभी ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों द्वारा अपना उद्घोषण दिया गया । कार्यक्रम का समापन सुवालाल लोहमरोड़ द्वारा किया गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button