बोकारो

कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं ने सीखी आधुनिक खेती की तकनीकें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नावाडीह की छात्राओं ने आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा संचालित कृषक पाठशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्राओं को कृषि के आधुनिक तरीकों एवं जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
▪️आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने छात्राओं को आधुनिक तकनीक आधारित खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नई तकनीकों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है, साथ ही बासुदेव शर्मा ने छात्राओं को जीवन कौशल प्रशिक्षण एवं कैरियर गाइडेंस के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास, संवाद कौशल, निर्णय लेने की क्षमता तथा समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को अपने रुचि और क्षमता के अनुसार सही कैरियर चयन करने, उच्च शिक्षा के अवसरों को समझने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
▪️एग्रीकल्चर स्पेशलिस्ट आशीष कुमार मिश्रा एवं नावाडीह कृषि उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक चंदन शर्मा ने छात्राओं को इंटीग्रेटेड फार्मिंग, इंटरक्रॉपिंग, जैविक खेती, पशुपालन तथा मधुमक्खीलं पालन जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को कृषक पाठशाला का भ्रमण भी कराया, जिससे छात्राओं को खेती की विभिन्न विधियों को नजदीक से समझने का अवसर मिला।
इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं में कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा उन्होंने आधुनिक खेती के नए आयामों को जाना। साथ ही यह भ्रमण उनके व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण की दिशा में भी उपयोगी साबित हुआ।
मौक़े पर शिक्षक बिक्रम कुमार शर्मा, ममता कुमारी, अनु कुमारी, मिनाक्षी कुमारी, अरुण कुमार,अनिता कुमारी, काजल कुमारी, संगीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रूपा कुमारी, सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्राएँ उपस्थित थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button