हापुड़

युवती और उसके घर वालों को वश में करने के लिए वशीकरण तंत्र-मंत्र के लिए जलती चिता से सिर ले गए..

50 से ज्यादा युवती और लोगों के फोटो मिले...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

पुलिस ने तांत्रिक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया….

हापुड़ (यूपी )- उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तीन दिन पहले एक बुजुर्ग और दो युवक जलती चिता से खोपड़ी निकालकर ले गए थे। इस मामले में तांत्रिक अवधेश शर्मा, अमन सहित 3 आरोपियों को हापुड देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोप है कि प्रेमिका और उसके घर वालों को वश में करने की सनक के कारण एक युवक तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया। इसके बाद श्मसान घाट से खोपड़ियां चुराने का सिलसिला शुरू हुआ था ।

दरअसल, अमन एक लड़की को एकतरफा चाहता था। लड़की और उसकी फैमिली को वश में करने के लिए तांत्रिक ने जलती चिता से खोपड़ी लाने की सलाह दी थी । अब तीनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं ।

उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में एक अजीब वारदात सामने आई है । हापुड़ के मोहल्ला सोटावाली निवासी शुभांशु (16) इंटर का छात्र था। वह लंबे समय से पेट की गंभीर बीमारी से परेशान चल रहा था । उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां उसकी मौत हो गई थी। रविवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार गांव लोधीपुर के श्मशान घाट में कर दिया था । दाह संस्कार के बाद सभी परिजन घर लौट गए थे । उनके जाते ही तीन लोग मोपेड बाइक से पहुंचे और जलती चिता से छेड़छाड़ करने लगे। राहगीरों को आते देख आरोपी जलती चिता से सिर उठाकर लेकर भाग गए । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामले का खुलासा हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी । इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बुजुर्ग सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी जिसके बाद आरोपी युवक अमन ने पुलिस को मामले का खुलासा कर दिया । आरोपियों के पास से पुलिस ने पचास से ज्यादा युवतियों सहित कई लोगों के फोटो बरामद किए हैं।

हापुड़ देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिर काटकर ले जाने की बात गलत है, शव पूरी तरह से जल चुका था। आरोपी चिता से कुछ हड्डियां और राख बटोरकर ले गए थे। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले से कितने लोगों को इस तरह के झांसे में ले चुके हैं। आरोपी बाबा के पास लगभग 50 से अधिक महिलाओं और पुरुषों के फोटो भी मिले हैं । मामले की जांच की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button