
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
नवीन मंडी में गेहूं खरीद में सुधार लाने के निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी…
हापुड़ – हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा ने जिला अस्पताल और नवीन मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई जबकि वहीं नवीन मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की धीमी गति पर भी नाराजगी व्यक्त करी ।
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डीएम कविता मीणा ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं को देखा । उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. हेमलता को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं । डीएम ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में मच्छरों की समस्या काफी बढ़ गई है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने , नियमित फॉगिंग कराने और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । साथ ही अस्पताल में लगे वाटर कूलर की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं ।




