बरेली
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
ज्यादा से ज्यादा लोगो को स्व गणना हेतु करें प्रोत्साहित-जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आगामी जनगणना के दृष्टिगत स्व गणना के संबंध में अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य के लिए स्व गढ़ना चरण 07 मई से 21 मई 2026 तक निर्धारित है, जो मकान सूचीकरण कार्य के प्रारंभ से पहले है। भारत के सामान्य निवासी जनगणना अधिकारी के घर पर आने से पहले https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्व गणना कर सकते हैं। स्वगणना से कई लाभ मिलते हैं जिसमें तेजी से डेटा संग्रह, स्व रिपोर्टिंग के कारण बेहतर सटीकता, क्षेत्र में गणना के दौरान त्रुटियों और कमियों में कमी और पोर्टल तक कभी भी पहुंच के माध्यम से नागरिकों की सुविधा शामिल है।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग के अंतर्गत सभी कार्मिकों की स्व गणना करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी एक कार्य योजना बनाकर कार्य करें। सभी लेखपालों और ग्राम सचिवों की ट्रेनिंग करवा के उनको ज्यादा से ज्यादा लोगो की स्व गणना हेतु प्रोत्साहित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने बी एस ए और जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्यादा से ज्यादा अध्यापकों की स्व गणना करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि आशा संगिनी को भी इसमें जोड़ा जाए। अस्पतालों, प्राथमिक उपचार केंद्रों, सामुदायिक उपचार केंद्रों में स्व गणना शिविर लगवाए जाएं। डॉक्टरों की भी सहभागिता सुनिश्चित करवाई जाएं।युवाओं को स्व गणना में अच्छे से सहभागिता सुनिश्चित किया जाए। न्यायिक अधिकारियों एवं बार एसोसिएशन के सदस्यों ,अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को भी स्व गणना हेतु प्रेरित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव, सभी उपजिलाधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।



