हापुड़

मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी का गला रेता…

आरोपी पुलिस को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

घायल पत्नी मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती…

हापुड़ (यूपी ) –हापुड़ जिले के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में पति पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी का चाकू से गला रेत दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया ।

जानकारी के अनुसार , हापुड देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी सुनील और उसकी पत्नी नीलम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई । विवाद इतना बढ़ गया कि  सुनील ने गुस्से में चाकू से अपनी पत्नी नीलम पर हमला करते हुए उसके गले पर चाकू से वार कर दिया जिससे नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। नीलम की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ नीलम को लेकर अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार किया और फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।
आरोपी पति सुनील की पत्नी नीलम मूल रूप से मोहल्ला फूलगढ़ी की रहने वाली हैं। उनकी शादी करीब 12 साल पहले मेरठ के किठौर निवासी सुनील से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं और सुनील ज्वेलरी के डिब्बे बनाने का काम करता है।

घटना की सूचना पर हापुड़ देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुनील को हिरासत में ले लिया । पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही  है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। घायल पत्नी नीलम का मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है , फिलहाल अब वह खतरे से बाहर है । आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है । वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button