हापुड़

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, मौके पर ही व्यक्ति की मौत,पुलिस जांच में जुटी...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है । मृतक की पहचान सिंभावली थाना क्षेत्र के माधापुर गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। गंगा एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर रही हाइवे की टीम ने दतियाना गांव के पास हाईवे किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा । जिसके पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी । हाइवे की पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल इसकी सूचना सिंभावली थाना पुलिस को दी । सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची । सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की । काफी प्रयासों के बाद मृतक की पहचान सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी प्रदीप के रूप में हुई । परिजनों के अनुसार प्रदीप गांव में आटा चक्की चलाते थे। प्रदीप मंगलवार रात घर से अचानक निकल गए थे और वापस नहीं लौटे । बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना से परिवार में शोक छा गया । मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है । गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत का यह पहला मामला सामने आया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button