हापुड़

श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर 

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर जैसी गम्भीर समस्या के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ....

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ – हापुड़ के मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर जैसी गम्भीर समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 8 से 10 तक की छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे जिन्हें डॉ० योगेश एवं डॉ० राजश्री पुण्डीर द्वारा सर्वाइकल कैंसर के लक्षण एवं उसकी रोकथाम हेतु 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के टीकाकरण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ।

वहीं दूसरी ओर विद्यालय में 3 दिवसीय स्काउट/गाइड कैम्प (दिनांक 4 मई से 6 मई 2026) का आयोजन किया गया जिसमें श्री श्रीप्रकाश शर्मा (जिला संगठन कमिश्नर स्काउट) एवं श्रीमती नीता कौशिक (जिला संगठन कमिश्नर-गाइड) द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। इस कैम्प में कक्षा VII से VIII तक की लगभग 120 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कैम्प के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां कराई गई, सड़क सुरक्षा नियमों से सम्बन्धित रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के समापन दिवस पर छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया जिसका निरीक्षण विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव ने किया । समस्त कार्यक्रम प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button