पाकुड़

विधायक हेमलाल मुर्मू ने जैक बोर्ड में सफल छात्रों को दी बधाई

MLA Hemlal Murmu congratulated the successful students in JAC Board.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं (साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स) परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विधायक हेमलाल मुर्मू ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विधायक ने अपने संदेश में कहा कि यह परिणाम जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि नए अवसरों और संभावनाओं की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सके, उन्हें निराश न होने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि धैर्य और आत्मविश्वास के साथ प्रयास जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा ही राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सपनों से ही राज्य का भविष्य सशक्त और समृद्ध बनेगा। विधायक ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button