ललितपुर

 राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आमजन से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार-वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रचार-वाहन 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को लोक अदालत के लाभों और त्वरित न्याय व्यवस्था की जानकारी देगा। इस दौरान सचिव देवप्रिय सारस्वत ने मीडिया के माध्यम से जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अपने वादों का निस्तारण कराएं और इस व्यवस्था का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय नन्दप्रताप ओझा, एडीजे (एस.सी./एस.टी. एक्ट) विकास कुमार, एडीजे (डकैती) सुनील सिंह, एडीजे (पॉक्सो एक्ट) नवनीत कुमार भारती, एडीजे (ई.सी. एक्ट) नीरज कुमार महाजन, स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष सरिता वाधवानी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक जायसवाल सहित न्यायिक अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पराविधिक स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button