
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से वाहन जांच ने रफ्तार पकड़ लिया है। खासतौर पर सड़क दुर्घटना में कमी लाने को लेकर यह पहल किया जा रहा है। पिछले दिनों एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने मीडिया कर्मियों से भी इस मुहिम में सहयोग करने की बात कही है। मोटे तौर पर जिले में लगातार सड़क दुर्घटना में काफी इजाफा हो गया है। इसलिए पुलिस की ओर से लगातार वाहन जांच के अलावा जागरूकता अभियान चलाये जाने की बात कही गई है। लेकिन पुलिस पदाधिकारी और मीडिया के पत्रकारों का कहना है कि यह अभियान केवल पुलिस के दम से ही नहीं चलेगी। बल्कि आमजन को भी सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए जन जागरूक होते हुए यातायात नियम का पूरी तरह से पालन करने की जरूरत है। इधर, नगर थाना के सामने पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वाहन जांच अभियान चलाया गया। दौरान दर्जनों वाहन को पकड़ कर नगर थाना परिसर में रखा गया है।



