विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस – ललपनिया का तीसरा सम्मेलन 24 मई को होगा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस ललपनिया की बैठक भीम महतो की अध्यक्षता में डुमरी बिहार में संपन्न हुई। बैठक में डुमरी बिहार से ललपनिया रेल पथ से हुए विस्थापित मौजूद थे। बैठक में उपस्थित विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया के सचिव – सह – सीटू नेता राकेश कुमार ने कहा की यह बहुत ही चिंतनीय विषय है कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए किसान अपनी जमीन दे देते हैं लेकिन उन किसानों व रैयतो को उस जमीन के मुआवजा, नियोजन एवं अन्य अधिकार लेने के लिए वर्षों तक संघर्ष करना पड़ता है। डुमरी बिहार से ललपनिया रेल पथ के लिए डुमरी बिहार, गोसे, तुलबुल, हरदियामो एवं में कोदवा के किसानों ने अपनी जमीन बरसों पूर्व दी है बावजूद इसके वह अधिकार से वंचित हैं । उन्होंने कहा इस रेल पथ के निर्माण से हुए विस्थापितों को आगे आना होगा अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा।
विस्थापित नेता विनय महतो, लखन महतो, राजेंद्र प्रजापति समेत अन्य नेताओं ने कहा लगभग एक दशक बीत जाने के बाद भी हम स्थापित अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जमीन देने के बावजूद हम लोगों को दर – दर की ठोकरे खानी पड़ रही है। सर्वसम्मति से तय हुआ की 24 मई को विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस – ललपनिया के पुनर्गठन हेतु विस्थापित संघर्ष समिति का तीसरा सम्मेलन डुमरी बिहार में होगा। इस बैठक में विस्थापित नेता अरुण प्रजापति, हरिचरण सिंह, रामचंद्र ठाकुर, द्वारिक इंदु रीत लाल प्रजापति, मनोज कुमार, महतो समेत दर्जनों लोग शामिल थे।



