बरेली

नगर निगम की वेबसाइट पर वायरस अटैक से मचा हड़कंप

हर दिन करोड़ों का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर हमले से शहर की डिजिटल सेवाएं ठप हो गई हैं। वायरस अटैक के बाद टैक्स बिलिंग, ई-टेंडरिंग और पेटीएम पेमेंट जैसे सभी ऑनलाइन पोर्टल बंद हो गए हैं। इससे निगम को रोजाना 50 से 80 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
हैकर्स ने मुख्य कंट्रोल सिस्टम को बनाया निशाना, डेटा एक्सेस पर संकट
तकनीकी सूत्रों के मुताबिक, हैकर्स ने वेबसाइट के सी-पैनल और डब्ल्यूएचएम को सीधे टारगेट किया है। नगर निगम की वेबसाइट अमेरिकी होस्टिंग कंपनी ब्लू होस्ट के सर्वर पर चल रही थी। सर्वर के मुख्य ढांचे पर हमले के बाद डेटाबेस तक पहुंचना नामुमकिन हो गया है।
इस वजह से नागरिकों के टैक्स भुगतान, ऑनलाइन बिलिंग और सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सिस्टम ठप होने से प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
तकनीकी टीम ने शुरू किया रिकवरी मिशन, राजस्व लक्ष्य पर संकट
नगर निगम की आईटी टीम अरिहंस और ब्लू होस्ट के साथ मिलकर सर्वर को क्लीन करने और डेटा बैकअप सुरक्षित करने में लगी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में वायरस अटैक की आशंका जताई गई है। टीम लगातार सर्वर की निगरानी कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, यदि सेवाएं जल्द बहाल नहीं हुईं तो वित्त वर्ष के राजस्व लक्ष्य पूरे करना मुश्किल हो जाएगा। निगम का पहला लक्ष्य जनता को जल्द राहत देना और राजस्व नुकसान को रोकना है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button