बरेली
बरेली के भक्तों ने बाबा बर्फानी के भंडारे में कॉफी मशीन भेंट की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बर्फानी बाबा श्री अमरनाथ भंडारे के लिए शिव शक्ति मानव सेवा समिति को बरेली के जेके सक्सेना एवं उपजा के अध्यक्ष पवन सक्सेना,पुत्तन, विवेक मिश्रा आदि ने एक कॉफी मशीन भेंट की। इस अवसर पर अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
इस मौके पर बरेली से बाबा अमरनाथ जाने वाले जत्थे के प्रधान पुत्तन सक्सेना ने बताया कि बरेली के भक्तों का जत्था हर बर्ष जाता है। जोकि डोमेल बालटाल में लगने बाले भंडारे में जाकर सभी भक्तगण विश्राम करते है।
वहीं समिति के प्रधान संजय पाराशरी का कहना है कि बरेली के भक्तों पुत्तन सक्सेना, विवेक मिश्रा से हमेशा सहयोग मिलता है। इस बार जेके सक्सेना और पुत्तन सक्सेना काफी मशीन देकर भक्तों के मनोबल को बढ़ाया है।
इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना,जेके सक्सेना, नीरज आनन्द, निर्भय सक्सेना, विजय सिंह, शुभम ठाकुर, सुयोग्य सिंह, अशोक शर्मा लोटा मुरादाबादी , शंकर लाल आदि मौजूद रहे



