रामपुर शाहबाद
बार एसोसिएशन शाहाबाद में बैंड पहनाकर नए अधिवक्ताओं का किया उत्साहवर्दन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बार एसोसिएशन शाहाबाद में वर्ष 2026 में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश से पंजीकृत होकर आए नए अधिवक्ताओं को बैंड और बैज लगाकर सम्मानित किया गया। सोमवार को बार एसोसिएशन शाहाबाद के द्वारा बार सभागार मे एक मीटिंग आहूत की गई जिसमें अध्यक्ष एडवोकेट तकरीर रहमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट सुहैल खां, महासचिव अनोद शर्मा पूर्व महासचिव आनंदपाल सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता कुमारी माधुरी सक्सेना व एडवोकेट मनोज भारद्वाज के द्वारा बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के द्वारा वर्ष 2026 में पंजीकृत व सीओपी प्राप्त नए अधिवक्ताओं को बैंड पहनाकर और बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट सुहेल खान ने अधिवक्ताओं को मुबारकबाद दी और अपने सम्बोधन में कहा की अपने पद की गरिमा बनाए रखें और अपने प्रोफेशन के साथ पूरी तरह से ईमानदारी के साथ काम करें। अगर आपको रेवेन्यू में काम करना है या सिविल में या क्रिमिनल में तो उस कानून की पूरी जानकारी रखें और महारत हासिल करें। लगातार कानून की किताबों को पढ़े और अपडेट रहे। बैंड एंड वेज सेरेमनी के अवसर पर अध्यक्ष तकरीर रहमान के द्वारा सभी अधिवक्ताओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया और मुबारकबाद दी गई। इस मौके पर एडवोकेट रेहान खान, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, सत्येंद्र यादव निधि यादव रणवीर सिंह आसिम खा, नन्हे सिंह,सैय्यद शाह आलम, अभिषेक शर्मा, तवक्कुल हुसैन, शेज़ी खान, शाहरुख खान, जहीन अंसारी, प्रदीप यादव मंगल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

