पाकुड़

भाजपा पाकुड़ की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बिजली-पानी संकट पर आंदोलन की रणनीति तय

BJP Pakur's organizational meeting concluded, strategy for agitation on electricity-water crisis decided

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
भारतीय जनता पार्टी की पाकुड़ जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स, पाकुड़ में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी तथा जिला महामंत्री साधन झा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के साथ हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, संगठन को मंडल स्तर तक मजबूत करना तथा जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तय करना रहा।vभाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने बताया कि आगामी 12 मई को जिले में बिजली कटौती एवं पेयजल संकट को लेकर जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत रेलवे मैदान पाकुड़ से समाहरणालय तक विरोध मार्च निकाला जाएगा, जिसमें जिले के सभी मंडलों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार की विफल नीतियों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता “मटका प्रदर्शन” करेंगे।बैठक में मई माह में आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके तहत सभी मंडलों की बैठकों की तिथि निर्धारित करने तथा शक्ति केंद्र एवं बूथ समितियों को सक्रिय करने की योजना बनाई गई। बैठक प्रभारी कृष्णा महतो ने जिले में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना तथा फर्जी नामों को शामिल होने से रोकना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस संबंध में विधानसभा स्तर पर बीएलए-2 कार्यशालाएं आयोजित करने की भी योजना बनाई गई, जिसे दो चरणों में संचालित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शर्मिला राय, हिसाबी राय, जिला मंत्री दिलीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनीष पांडेय, जिला कार्यालय मंत्री सुशील साह, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, प्राची चौधरी, हृदयनंद भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button