बरेली
बरेली बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन ने करी बैठक
हेल्थ क्लब में जिम संचालकों ने रखीं समस्याएं,पदाधिकारियों ने दिया सहयोग का भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : बरेली बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की बैठक रविवार कोहाड़ापीर स्थित हेल्थ क्लब में आयोजित की गई। बैठक में शहरभर के जिम और हेल्थ क्लब संचालक जुटे और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिम संचालकों ने अधिकारियों के सामने रखीं चुनौतियां
बैठक में हेल्थ क्लब चलाने में आ रही दिक्कतों को लेकर संचालकों ने अपना पक्ष रखा। बिजली बिल, लाइसेंसिंग, जगह की कमी और बढ़ते खर्चों जैसे मुद्दों पर खुलकर बात हुई। जिम मालिकों ने कहा कि फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक सहयोग जरूरी है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संचालकों की बातें ध्यान से सुनीं और भरोसा दिलाया कि जिम और हेल्थ क्लब के हित में हर संभव सहयोग किया जाएगा।
हाल की विवादित घटना पर जताई चिंता, कानून के दायरे में काम करने की अपील
बैठक में कुछ दिन पहले बरेली में चर्चा में रहे एक फिटनेस जिम के मामले का भी जिक्र हुआ। एसोसिएशन ने कहा कि कुछ जिम संचालकों पर अश्लील वीडियो बनाने और रंगदारी जैसे आरोपों की वजह से पूरे फिटनेस सेक्टर की छवि प्रभावित होती है। सूत्रों के अनुसार, उस मामले में दोनों भाई संचालक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
एसोसिएशन ने सभी जिम संचालकों से कानून के दायरे में रहकर काम करने और नैतिकता व अनुशासन का पालन करने पर जोर दिया। कहा गया कि फिटनेस इंडस्ट्री को समाज में सकारात्मक उदाहरण बनना चाहिए। बरेली बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घड़ियाल महासचिव विपिन भारद्वाज संरक्षक परवेज मियां,सलीम अख्तर, जिम ओनर वसीम हुसैन ,अलीम , असीम सकलैनी, ताहिर अली, परवेज, तमाम चीन के मालिकों ने भाग लिया



