पाकुड़

पाकुड़ नगर कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, कृष्णा यादव को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Pakur Nagar Congress gets new president, Krishna Yadav given big responsibility

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। Keshav Mahto Kamlesh के अनुमोदन पर Pakur नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर Krishna Yadav को नियुक्त किया गया है। संगठन को नगर स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर कृष्णा यादव ने पूर्व मंत्री Alamgir Alam, Nishat Alam, प्रदेश महासचिव Tanveer Alam, प्रदेश कोऑर्डिनेटर Uday Lakhwani तथा Kumar Sarkar सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृष्णा यादव को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button