शामली
भूरा में निशुल्क मेडिकल कैंप में उमड़ी मरीजों की भीड़
करीब 200 मरीजों की जांच कर वितरित की गई मुफ्त दवाइयां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। क्षेत्र के गांव भूरा स्थित मदरसा जाहिदिया फैज़-ए-कामिल में रविवार को निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ जामिया बदरुल उलूम गढ़ी दौलत के प्रबंधक हजरत मौलाना मोहम्मद आकिल कासमी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम जमीयत मॉडल विलेज जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
मेडिकल कैंप में डॉक्टर फराज, डॉक्टर आजाद, डॉक्टर प्रवेश, डॉक्टर गजाली समेत चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों की जांच की। इस दौरान करीब 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच भी की गई।
कार्यक्रम में मौलाना मोहम्मद फाजिल, मौलाना मोहम्मद तालिब, चौधरी इरशाद अध्यक्ष, चौधरी दाऊद प्रधान, मौलाना मोहम्मद आसिफ, हाफिज दिलशाद, कारी मुदस्सर और ओवैस कारी शरीक रहे।
कैंप के आयोजन में भाई सैफ अली रिजवी, चौधरी परवेज जंग तथा मॉडल विलेज कोऑर्डिनेटर भाई आसिफ की अहम भूमिका रही। मदरसा जाहिदिया फैज़-ए-कामिल भूरा के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद वासिल अलहुसैनी ने चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही कैंप में पहुंचे लोगों के लिए गर्मी को देखते हुए पानी आदि की व्यवस्था भी कराई गई।