जालौन

हनुमान गढ़ी में चोरी की वारदात, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुरा(जालौन)। जनपद जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना रामपुरा के ग्राम पंचायत कस्बा के मजरा हनुमान गढ़ी में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेबरात चोरी कर लिए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामबिहारी 65 वर्ष एवं उनकी पत्नी संतोषी देवी 60 वर्ष घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से सीढ़ियों के सहारे घर के अंदर घुस आए और कमरे में रखे दो बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर दो सोने की अंगूठियां, चांदी के जेवरात तथा करीब 16 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।बताया गया कि रामविहारी के दोनों पुत्र सन्नाम सिंह चेन्नई तथा कोमल हैदराबाद में रहकर पानीपूड़ी का काम करते हैं, जबकि घर पर बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद चोर मुख्य दरवाजे को अंदर से बांधकर फरार हो गए। सुबह जब दंपति जागे तो दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद भतीजे रोहित को बुलाया गया। दरवाजा खुलने पर घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस से मामले की जांच और चोरी के खुलासे की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button