पाकुड़

महिला जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, बूथ स्तर मजबूत करने पर जोर

Women's District Congress Committee meeting concludes, emphasis on strengthening booth level

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ में निर्धारित तिथि के अनुसार जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष सह रांची की मेयर रमा खालको एवं महिला कांग्रेस कोऑर्डिनेटर सुंदरी तिर्की शामिल हुईं। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों की महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं अध्यक्ष शामिल हुईं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से एसआईआर (SIR) को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया गया, ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटे। मुख्य अतिथि रमा खालको ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में महिला प्रखण्ड सचिव साजिदा बीबी अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button