सीकर
शर्मा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर प्रमोशन होने पर सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। सीओ ग्रामीण सुरेश शर्मा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर प्रमोशन होने पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के सीकर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एडीशनल एसपी वीरेंद्र मीणा द्वारा फूलमाला पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। वीरेंद्र मीणा ने बताया कि सुरेश शर्मा के सीओ ग्रामीण पद पर कार्यकाल सराहनीय रहा। अब शर्मा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगानगर के पद पर पदस्थापन होने से पुलिस विभाग और जान पहचान वालों में खुशी का माहौल है।


