गोड्डा
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर महागामा सदर अस्पताल में नर्सो का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल महागामा में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नर्सिंग कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों ने नर्सों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर पूर्णिमा, कनक, अर्चना, वंदना, पुष्पा, सरिता, खुशी, आंचल, सबाना, गीता सहित सभी सम्मानित सिस्टर्स को नर्स दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि न स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा में तत्पर रहती हैं। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि नर्सों का योगदान केवल अस्पताल तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने सेवा भाव और करुणा से पूरे समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मरीजों के इलाज से लेकर उनकी देखभाल तक हर जिम्मेदारी को नर्सें पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ निभाती हैं।कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य एवं सफलता की कामना की गई। अस्पताल कर्मियों ने कहा कि नर्सें केवल स्वास्थ्यकर्मी नहीं, बल्कि मरीजों के लिए उम्मीद और विश्वास का प्रतीक होती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।“नर्स केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और करुणा का सबसे सुंदर रूप है।



