झुंझुनू
समाजसेवी प्रमोद खेदड़ द्वारा तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। कस्बे के बाईपास रोड़ पर स्थित अनुपम मेरिज गार्डन में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर अनुपम मेरिज गार्डन के संचालक समाजसेवी एवं तेजा भक्त प्रमोद खेदड़ ने 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारी द्वारा शाॅल साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा , जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला संयुक्त महासचिव अविनाश बुडानिया, जिला सचिव हरिश फोगाट, युवा तेजा के चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा, सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का तन मन धन से सहयोग मिल रहा है।


