
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत 15 मई को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा रात्रि चौपालों का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत देहलावास, जालपिवास, टेहडकी, टेहडका, सबलगढ़ गांवों में ग्राम रथ के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रानोठ में रात्रि चौपाल आयोजित होगी।
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नानगहेड़ी, ग़ैलपुर, लाडमका, खोहरीकलां, पथरेड़ी गांवों में ग्राम रथ पहुंचेगा तथा आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।साथ ही ग्वालदा में रात्रि चौपाल आयोजित होगी।
किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तितरका, फैजपुर, खोजा का बास, हुसैपुर, कुटियापुर गांवों में ग्राम रथ द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा मुसाखेड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।


