भरत पुर

भुसावर में बादशाह की हौद मोक्षधाम( श्मशान घाट) में सम्पन्न हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

श्मशान घाट में पितरों की शांति और मोक्ष की कामना को लेकर हुआ आयोजन

भागवत कथा के समापन पर ग्रामीणों के सहयोग से हुआ भंण्डारा 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में पहली बार सुहारी सड़क मार्ग स्थित बादशाह की हॉद मोक्ष धाम (श्मशान घाट) में पितृ आह्वान में संकल्प हेतु समस्त कस्बा वासियों और ठाकुर ठाकुरानी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन आज 14 मई गुरुवार को श्रद्वा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुई। जहां भुसावर कस्बे की बादशाह की हौद मोक्षधाम (श्मशान घाट) इस अनोखे धार्मिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर काफी चर्चा में रहा। ‌और लोगों के लिए कौतूहल और आस्था का केन्द्र बना। यहां एक ओर जय- जय श्री राधें की गूंजी तो वहीं दुसरी तरफ बुधवार को राम राम सत्य की स्वर से वातावरण गूंजायमान हो उठा।सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाकर कथा का श्रवण किया और लाभ अर्जित किया। वही भागवत कथा के आज अंतिम दिन गुरुवार को विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर पधारे हुए पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र सहित बहार से पधारे विद्वान पंडितो द्वारा हवन यज्ञ में पितरों की शांति और मोक्ष की कामना के साथ विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं को आहुतियां मंत्र उच्चारण के साथ डलवाई गई। जहां कथा वाचक पुष्पेन्द्र मिश्र ने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भक्ति,धर्म,सत्कर्म और मानव जीवन के आदर्शो पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर कस्बें के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित यूको बैंक के पास सेठ गूजरमल चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां भुसावर कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी में पुआ खीर, सब्जी ग्रहण करते हुए भगवान से परिवार में सुख- शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। इस अवसर पर सभी भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा जिन्होंने सुबह से ही शुरू हुए भंडारा प्रसादी में अपनी हाजिरी लगाकर पंगत प्रसादी में भोजन ग्रहण करवाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button