कैराना

सर्राफा बाजार में जनरल स्टोर का शटर उखाड़ कर हज़ारों का सामना चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
कैराना। नगर के सर्राफा बाजार स्थित एक जनरल स्टोर का शटर उखाड़कर अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारियों में रोष फैल गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला बिसातियान निवासी मौ. फरहान पुत्र हाजी अकबर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सर्राफा बाजार में “सूफी जी जनरल स्टोर” के नाम से दुकान है। मंगलवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह सूचना मिली कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर दुकान से हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार चोर करीब दो से चार हजार रुपये का अन्य सामान और अल फजर ब्रांड की घड़ी, जिसकी कीमत करीब आठ से दस हजार रुपये बताई गई है, अपने साथ ले गए। घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी का खुलासा कर सामान बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button