झुंझुनू
भैरूं घाट में अरावली चेतना संस्थान व जल संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक संपन्न
अत्यधिक जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उदयपुरवाटी झुंझुनूं। अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति व जल संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक भैरुं घाट स्थित शारदा कला निकेतन में आयोजित हुई। संस्थान के संयोजक केके सैनी ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि पंचायत राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चंदेलिया, पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह मील रहे। बैठक में हीटवेव के चलते गहराते जल संकट को लेकर वक्ताओं द्वारा पानी के मुद्दे को प्रमुख रूप से उठाया गया। एडवोकेट केके सैनी जल संघर्ष समिति अध्यक्ष नत्थूराम सैनी, मोहनलाल, संरक्षक कैलाश साधक ,रणजीत चंदेलिया, विजय मील, दोस्त महारानियां, मोहनलाल ने पेयजल मुद्दे पर विचार रखें। मुख्य अतिथि रामकरण में पेयजल मुद्दे को प्रायोरिटी पर लेकर समाधान करने की बात कही। तत्पश्चात पीएचईडी एईएन अनूप अग्रवाल तथा एसडीम के पीए सुमेर को जिला कलेक्टर झुंझनूं के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पहाड़ी क्षेत्र में अत्यधिक जल संकटग्रस्त स्थानों के बारे में अवगत करवाया गया। एईएन तथा एसडीम पीए ने सोमवार तक टैंकर सप्लाई चालू करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार झंडूराम कुड़ी से भी दूरभाष पर बात कर पेयजल संकट से अवगत करवाया गया। जल संघर्ष समिति के पदाधिकारीयों ने कहा कि सोमवार तक पानी के टैंकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू नहीं किए गए तो हम लोग धरना प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन करेंगे। वही अरावली चेतना संस्थान के संयोजक केके सैनी ने कहा कि शीघ्र ही टैंकर सप्लाई व अन्य पेयजल समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान भूराराम सैनी, सांवरमल खटाणा, रमेश गुर्जर कोट, नत्थूलाल सैनी, दोस्त महरानियां, मुक्तिलाल नांगल, संतोष छापोली, सीताराम सैनी, तेजाराम पापड़ा, अक्षय मावता, तेजपाल पापड़ा, शिवदान सूरपुरा, गिरधारी शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




