खैरथल

शनि देव जयंती पर आज हनुमान पहाड़ी में होगा भव्य धार्मिक आयोजन एवं भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। क्षेत्र में आज शनि देव जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर हनुमान पहाड़ी स्थित मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन एवं महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया है।
आयोजक लक्की वालिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ होगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) का वितरण किया जाएगा। आयोजन में आसपास के गांवों एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
शनि देव जयंती के अवसर पर श्रद्धालु भगवान शनि देव से सुख-समृद्धि, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
लक्की वालिया एवं समस्त श्रद्धालुगणों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने एवं महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button