खैरथल
वार्ड 18 में पेयजल संकट कहीं पानी नही पहुंच रहा ,कहीं आ रहा है दूषित पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: मातोर रोड स्थित वार्ड 18 मे पेयजल संकट को लेकर वार्ड के निवासी परेशान है लोगों ने जलदाय विभाग के आफिस पहुंच कर समस्या से अवगत कराया
वार्ड वासियों ने बताया पिछले कई महीनों से पानी की भीषण किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें टैंकरों से पानी खरीदने की मजबूरी का सामना करना पड़ रहा है।निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने और पीएचईडी (PHED) कार्यालय जाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।स्थानीय निवासियों ने जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और पानी की सुचारू आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
-वार्ड के कई क्षेत्रों में नलों में गंदा और मटमैला पानी आने की समस्या भी सामने आई है।तो कहीं पानी ना आने की समस्या हैं जबकि मातोर रोड पर नई बोरिंग हो चुकी है चालु है घीसाराम मार्ग पर भी एक बोरिंग है पूर्व में हरसौली रोड़ से सप्लाई चालू है फिर भी पानी घरो तक नही पहुंचना और गंदा पानी आना कई सवाल पैदा करता है
विभाग टैंकर भेजने की अस्थाई व्यवस्था का आश्वासन दिया है जबकि सुद्ढ वितरण व्यवस्था करने को गम्भीर नही है
इस दौरान जिला महासचिव निजाम खान, दिनेश शर्मा, ईश्वर योगी, इस्माइल खान, अमीन खान, दिनेश योगी, मोहम्मद शाह, राजेश गुप्ता, आमिर, पप्पू, राहुल योगी, शहजाद खान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं महिलाएं मौजूद रहीं।


