शामली
कांधला पुलिस ने युवक को अवैध छुरे के साथ किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना कांधला पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध छुरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के निर्देशन में थाना कांधला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रुस्तम पुत्र प्रकाश निवासी मोहल्ला डुण्डूखेड़ा थाना कांधला जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद किया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल रवि कुमार एवं हेड कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे।



