पाकुड़

पाकुड़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन

Congress staged a massive protest in Pakur, burning the effigy of PM Modi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। Indian National Congress की पाकुड़ इकाई के ऑब्जर्वर जमील अख्तार के निर्देश पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की किल्लत तथा नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “मोदी सरकार होश में आओ” सहित कई नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi का पुतला दहन भी किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है। वहीं नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस विरोध प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, सेमिनुल इस्लाम, पप्पू गंगवानी, उपाध्यक्ष प्रमोद ढ़ोकनिया, मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज,आमिर हमजा, सेलिम हुसैन, कृष्णा यादव, रामविलास महतो, उमर फारूक, मिथुन मरांडी, सिराजुद्दीन शेख, मोतिउर रहमान, डॉ जोहरुल इस्लाम,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button