साहेबगंज

हाईवा ट्रक सब्जी मंडी में मौत बनकर दौड़ते देखा गया एक बुज़ुर्ग महिला समेत दर्जनों लोग बाल बाल बचे

A heavy-duty truck was seen running like death in the vegetable market, dozens of people including an elderly woman narrowly escaped.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के पटेल चौक पर चर्चित पत्थर व्यवसाय आलोक रंजन का ट्रक ड्राइवर ने तेज रफ्तार में ट्रक को भागते हुए जा रहा था उस दरमियान सब्जी फ़रोश के सब्जियां रौंदते हुए गुज़रा उस दरमियान सब्जी खरीदने वालों वह सब्जी फ़रोश जैसे तैसे इधर-उधर नाले नालियों में कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।अलबत्ता ट्रक नंबर BR05GB-2062था वही साहिबगंज सदर थाना क्षेत्र के पटनिया टोला की रहने वाली60वर्षीय कृष्णा देवी नाम की एक सब्जी बेचने वाली महिला नाले में कूद कर अपनी जान बचाई,लेकिन वह बुजुर्ग महिला अपनी सब्जी नहीं बचा पाई,वही तेज रफ्तार हाईवे ट्रक को साहिबगंज रेलवे स्टेशन चौक पर पुलिस ने रोका, वरना उस हाइवा ट्रक के चपेट में आने से दर्जनों लोगों की मौत हो जाती।पुलिस की मुस्तैदी से दर्जन लोगों की जान बच गई,तब तक एक एक कर बड़ी भीड इकट्ठा हो गई,लोग हाइवा ट्रक ड्राइवर को गाड़ी से उतारने की कोशिश किया,लिहाजा उस ट्रक ड्राइवर को भी पुलिस ने बचाने का काम किया,जब पुलिस और मीडिया ने उस हाइवा ट्रक ड्राइवर का नाम पूछा तो उसने अपना नाम गांधी घोष मंडल और घर बड़ी कुदर्जन्ना बताया,और ट्रक का मालिक का नाम जो पूछा गया तो उन्होंने बताया यह आलोक रंजन का ट्रक है, वही हाइवा ट्रक ड्राइवर बहुत ज्यादा शराब के नशे में धुत था,और पत्थर व्यवसाय आलोक रंजन का नाम बता कर लोगों को धमकाने की कोशिश कर रहा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button